Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जल्द दुनिया भर में खिचड़ी बन जाएगी ब्रांड इंडिया : वर्ल्ड फूड इंडिया में बनेगी परोसने की तैयारी

★ वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में तैयार होगी 800 किलो खिचड़ी
★ अनाथ बच्चे इस व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे

नई दिल्ली  : देश में गरीब-अमीर सभी के लोकप्रिय भोजन खिचड़ी को विश्वस्तर पर प्रचारित करने का प्रयास किया जाएगा। नई दिल्ली में होने जा रहे वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में चार नवंबर को 800 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। यह कदम विश्व रिकार्ड बनाने के लिए भी उठाया जाएगा। आम तौर पर चावल, दाल, मोटे अनाज और मसाले से खिचड़ी तैयार की जाती है। इसे ब्रांड इंडिया फूड के रूप में चुना गया है।

800 किलो खिचड़ी तैयार करने के लिए 1000 लीटर क्षमता और सात फीट गहराई की विशाल कड़ाही का प्रबंध किया गया है। इसमें धीमी आंच पर खिचड़ी तैयार की जाएगी। पाक कला के मशहूर विशेषज्ञ संजीव कपूर को तीन नवंबर से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय ग्रेट इंडियन फूड स्ट्रीट का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। वही खिचड़ी तैयार करेंगे। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण मंत्रलय और सीआइआइ संयुक्त रूप से आयोजित करने जा रहे हैं।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘खिचड़ी भारत का मुख्य भोजन है। इसे स्वास्थ्यवर्धक भोजन माना जाता है। देश भर में यह गरीबों और अमीरों का पसंदीदा खाना भी है।’ 60,000 अनाथ बच्चों को खिचड़ी परोसी जाएगी। ब्रांड इंडिया खिचड़ी को विदेशों में भारतीय दूतावास प्रचारित करेंगे। पाक विधि के साथ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि दुनिया भर में हर रेस्टोरेंट और रसोई में खिचड़ी तैयार होने लगेगी।