Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

अब कोई भी भर्ती गुपचुप नहीं हो सकेगी, बेरोजगारों के लिए अब जॉब सर्च करना बेहद आसान : आज होगा जॉब पोर्टल का लांच

  • नौकरी के लिए देखें सेवायोजन का वेब पोर्टल 
  • सेवायोजन पोर्टल @ http://www.sewayojan.org/
  • आज एक मई को होगा जॉब पोर्टल का लांच
  • अब कोई भी भर्ती गुपचुप नहीं हो सकेगी 
  • सरकारी के साथ ही प्राइवेट नौकरियों की भी जानकारी रहेगी उपलब्ध
  • प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अब जॉब सर्च करना बेहद आसान

सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों, निगमों, स्वायत्त शासी संस्थाओं, लोकसेवा आयोग व अन्य संस्थाओं में नियमित व संविदा पर होने वाली भर्तियों का ब्यौरा अब सेवायोजन के वेब पोर्टल पर उपलब्ध होगा। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने विभागाध्यक्षों को इस वेब पोर्टल पर रिक्तियों की जानकारी जल्द ऑनलाइन करने को कहा है। वे बुधवार को सेवायोजन विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि सेवायोजन विभाग सभी विभागों को राज्य स्तरीय वेब एडमिनिस्ट्रेटर की यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराएगा। इसके जरिये वे अपने विभाग के अंतर्गत राज्य, मंडल, जिला, तहसील, विकास खंड स्तर की रिक्तियों की जानकारी ऑनलाइन कर सकेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न विभाग खाली पदों को भरने के संबंध में सेवायोजन पोर्टल पर सूचना देने के साथ अपनी वेबसाइट पर भी इसकी सूचना देंगे। सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, सचिव लोक सेवा आयोग व सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को भर्ती परीक्षा के रिजल्ट भी सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

शुरू होने पर प्रदेश और अन्य राज्यों की कई कंपनियां सीधे जुड़ सकेंगी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट को आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इससे वह अपनी सीवी ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। सरकारी के साथ ही प्राइवेट नौकरियों की भी जानकारी होगी।


प्रदेश के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए अब जॉब सर्च करना बेहद आसान होगा। बगैर किसी जॉब कन्सल्टेंसी के जाल में फंसे प्रदेश के बेरोजगारों को काम मिल सकेगा। सेवायोजन कार्यालय एक मई को अपना जॉब पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। इससे प्रदेश के 70 लाख बेरोजगारों को लाभ मिलेगा। इसमें राजधानी के भी सवा दो लाख युवा शामिल हैं। पोर्टल पर सरकारी के साथ ही प्राइवेट नौकरियों की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी। जिला सेवायोजन कार्यालय अभी तक फेसबुक पेज के जरिए जानकारी दे रहा था। जिला सेवायोजन कार्यालय के उपनिदेशक पीके पुण्डीर ने बताया कि www.sewayojan.org नाम से पोर्टल शुरू किया जा रहा है। जॉब सर्च कर रहे अभ्यर्थी को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

चाहे वह संविदा पर हो या नियमित भर्ती इन सब में भर्ती करने से पहले सरकार के केंद्रीय सेवायोजन की वेबसाइट पर जारी करना जरूरी होगा।  राज्य स्तरीय वेब एडमिनिस्ट्रेटर को यह सुविधा होगी कि वे अपने विभाग के अधीन आने वाले सभी दफ्तरों चाहे वह जिले में हों, मंडल में या तहसील में, सभी स्तर पर नियुक्ति और भर्ती के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड देंगे। भर्ती की सूचना भिजवाने का जिम्मा सभी विभाग प्रमुखों का होगा और अगर कोई गलत सूचना दी जाती है तो उसके लिए उस विभाग के प्रमुख ही जिम्मेदार होंगे। लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस (एक मई) को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसके शुरू होने से प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थी और सेवायोजक को ऑनलाइन ही उन्हें करियर काउंसिलिंग प्रशिक्षण और रोजगार की जानकारी मिल सकेगी।