Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों में मां का नाम भी होगा अब दर्ज

📌 पिता के साथ ही मां को भी बराबर का सम्मान दिलाने की कवायद

लखनऊ। जल्द ही सरकारी अभिलेखों व प्रमाण पत्रों में पिता के साथ ही मां का भी नाम दर्ज किया जाएगा। सरकार पिता के साथ ही मां को भी बराबर का सम्मान दिलाने के लिए यह नई व्यवस्था करने जा रही है। अभी तक केवल शैक्षिक प्रमाण पत्रों में ही पिता के साथ मां का नाम दर्ज किया जाता है।

समय-समय पर कुछ संगठन सरकारों से मां का नाम भी सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने की मांग करते रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार अब सरकारी अभिलेखों व प्रमाण पत्रों में पिता के साथ ही मां का भी नाम दर्ज करने की व्यवस्था करने जा रही है। ड्राइविंग लाइसेंस, परिचय पत्र, बैंकों के पास-बुक, हथियार लाइसेंस, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों व अभिलेखों में अनिवार्य रूप से मां का भी नाम दर्ज किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग ने इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके आदेश जारी होने वाले हैं। इसके लागू होते ही सभी विभागों को अनिवार्य रूप से अभिलेखों व प्रमाणपत्रों में मां का नाम भी दर्ज करना होगा।