Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाएं होंगी अब परिवार की मुखिया


  • महिलाएं होंगी अब परिवार की मुखिया

खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के चयन सर्वे में परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला मुखिया नामित की जाएंगी। वरिष्ठ महिला सदस्य नहीं होने की स्थिति न्यूनतम 18 वर्ष तक की महिला मुखिया होंगी। 

यदि परिवार में इससे कम उम्र की महिला सदस्य है तो ऐसी स्थिति में पुरुष को मुखिया बनाया जाएगा, लेकिन 18 वर्ष आयु पूरी करते ही महिला सदस्य मुखिया बनाईं जाएंगी।  मुख्य सचिव आलोक रंजन ने 23 जनवरी को जारी शासनादेश में आनिवार्य रूप से सभी अधिकारियों को यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। 

सर्वे में अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम, विधवा आश्रम, कुष्ठ आश्रम और मलिन बस्तियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि जरूरतमंद परिवार चयन से वंचित नहीं रह जाए। ऐसे समय में जब महिलाओं के शोषण-दमन की खबरें देश को झकझोर रही हैं, थोड़ी राहत देने वाली खबर यह है कि हालिया जनगणना से पता चला है कि देश के परिवारों में महिला मुखिया की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। 


इस आंकड़े के अनुसार वर्ष 2011 में पुरूष मुखिया वाले परिवारों का अनुपात वर्ष 2001 की तुलना में 0.6 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया, जबकि इस दौरान महिला मुखिया वाले परिवारों का अनुपात 0.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।