Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय पौष्टिक खाने और नींद मारने मे पक्के पर व्यायाम करने के मामले में साबित हुए फिससड़ी

जब बात सेहत सुधारने की आती है, तो भारतीय लोग पौष्टिक खाने और नींद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर व्यायाम करने के मामले में वे काफी पिछड़ जाते हैं। जर्मनी की शोध संस्था जीएफके के हालिया अंतरराष्ट्रीय शोध में यह दावा किया गया है। 
शोध रिपोर्ट के मुताबिक सेहतमंद खाने के मामले में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं। 79 फीसदी भारतीय लोगों ने माना कि वे पौष्टिक खाना खाते हैं। जबकि दुनिया के दूसरे देशों में यह आंकड़ा औसतन सिर्फ 59 फीसदी है। 

शोधकर्ताओं के मुताबिक वे जानना चाहते थे कि सेहत सुधारने के लिए दुनिया भर के लोग क्या कर रहे हैं। इसके लिए 23 देशों के 28 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। पाया गया कि हर देश के लोगों के सेहत सुधारने के मायने और तरीके अलग-अलग हैं। 
जैसे इंडोनेशिया में लोग सबसे ज्यादा सोते हैं और पोलैंड में सबसे कम। जापान में सबसे कम व्यायाम करते हैं और मैक्सिको में सबसे ज्यादा। पर दुनिया भर में औसतन सबसे ज्यादा 66 प्रतिशत लोग सेहत सुधारने के लिए नींद पर ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद 57 प्रतिशत लोग व्यायाम और 59 फीसदी पौष्टिक खाने का नंबर आता है।